उत्तराखंड: इस जिले में शीत लहर के चलते 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल,…..आदेश जारी
उधमसिंह नगर। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकारण उदयराज सिंह ने बताया कि शीत लहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी ओरेन्ज अलर्ट के अनुसार जनपद अन्तर्गत 06 जनवरी को सुबह के समय मध्य से घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
उन्होने विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं को आसन्न खतरे के दृष्टिगत 06 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया है। उन्होने बताया कि शिक्षणेत्तर कार्यो के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेगें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल