Uttarakhand: यहां 10 हजार रुपए की घूस लेते प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
काशीपुर। विजिलेंस ने काशीपुर ब्लॉक में नियुक्त प्रधानाध्यापक और अध्यापक को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि सीआरसी काशीपुर ब्लॉक जो राजकीय प्राइमरी पाठशाला बांसखेड़ा काशीपुर में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा और सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ और सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होने के आधार पर सीआरसी कार्यालय जो राजकीय प्राइमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में से गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई