उत्तराखंड : यहां कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या,…..क्षेत्र में फैली सनसनी
काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं। कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है।
जानकारी के अनुसार जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे। हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
बाइक से आए दोनों बदमाशों के चेहरे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनमें उनका स्पस्ट चेहरा दिख रहा है। ये भी दिख रहा है कि दोनों बदमाश एक बैग लेकर आए थे जिसके अंदर पिस्टल थी। खनन व्वयवसायी महल सिंह को गोली मारने के बाद वे पिस्टल लहराते हुए बाइक पर बैठकर भाग निकले।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण