उत्तराखंड : यहां खेत में तेज़ाब से जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
किच्छा। उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंह नगर के किच्छा शहर में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां एक घनी बस्ती के बीच एक खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। सुबह-सुबह जब लोगों ने गेहूं के खेत में लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। चेहरे को तेज़ाब से जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गयी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किच्छा के सिसई बंडिया मोहल्ले में सुबह-सुबह लोग जब अपने रोज़मर्रा के निपटा रहे थे तभी किसी ने यह खबर दी कि पास के ही खेत में एक किसी अनजान इंसान की लाश पड़ी है। लाश मिलने की खबर से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद कातिल ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डाला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!