उत्तराखंड: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में स्थित पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में मुख्यालय से लेकर पंतनगर एयरपोर्ट तक हड़कंप मच गया। आनन फानन एयरपोर्ट की सुरक्षा सख्त करते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी एलायंस एयर के पास बीती 11 अप्रैल को एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कंपनी प्रबंधन ने सोमवार की शाम एएआई के मुख्यालय सहित पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुमित सक्सेना को ईमेल फारवर्ड कर मामले से अवगत कराया।
जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर व टर्मिनल बिल्डिंग सहित रन वे और आवासीय परिसर की सघन तलाशी ली। लगभग तीन घंटे चली इस कार्रवाई में दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिस्तरीय चेकिंग (मुख्य प्रवेश द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग प्रवेश द्वार और बोर्डिंग के समय स्क्रीनिंग) सहित लगेज जांच को बढ़ा दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!