उत्तराखंडः यहां बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हे की दादी-नानी सहित तीन की मौत, कई घायल
उत्तराखंड के बारातियों का वाहन पूरनपुर पीलीभीत में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। प्रशासन और पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इससे विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म से बरातियों को लेकर जा रही कार के पूरनपुर पीलीभीत स्थित हरिपुर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटने से दुल्हे की दादी-नानी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
मंगलवार की शाम को ग्रामसभा बैकुंठपुर निवासी दीपांकर सरकार अपने पुत्र नरोत्तम सरकार के विवाह के लिए कई गाड़ियों में बरातियों को लेकर चंदिया हजारा के राहुल नगर के लिए निकले। रात करीब नौ बजे बरातियों से भरी एक कार हरिपुर के जंगल में सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर गड्ढे में जा गिरी। कई बार पलटने के बाद कार पेड़ से टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतका रेणुका रानी दूल्हे की सगी नानी थी, जबकि कंचन सरकार व विशाखा मंडल दूल्हे की दादी लगती थीं। मौत की घटना के बार परिवार में कोहराम मच गया।
दुर्घटना में कार सवार रुदपुर, शक्तिफार्म निवासी रेणुका रानी (70), बैकुंठपुर निवासी कंचन सरकार (64) और बैकुंठपुर निवासी विशाखा मंडल (65) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार नारायण प्रमाणिक (30), गणेश मंडल (21), निहाल मुखर्जी (19), गोविंद (42), मनीष मंडल (14), उमेश सरकार (20), दिपांकर मंडल (17) घायल हो गए। अफरा तफरी के बीच उन्हें सीएचसी पीलीभीत में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई