उत्तराखंड: यहां रिश्ते हुए तार-तार, सौतेले पिता ने नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म,….आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

किच्छा। ऊधमसिंह नगर के किच्छा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले पिता ने 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को इस बारे में बताने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

कोतवाली पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मूलरूप से यूपी के पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है। उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad