उत्तराखंड: यहां घर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, संचालिका सहित दो दलाल गिरफ्तार
उधमसिंह नगर जनपद के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर में चल रहे देह व्यापार का ट्रांजिट कैंप थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से दो दलाल और संचालिका को गिरफ्तार किया है जबकि तीन महिलाओ को रेस्क्यू भी किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिली की थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र फुलसुंगा में एक महिला द्वारा अपने घर में लम्बे समय से गरीब व बेसहारा महिलाओं को रखकर उन्हें पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति की जा रही है जहाँ आए दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा स्थानीय जनता व ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उक्त महिला के घर पर छापेमारी की गयी तो मौके पर महिला (संचालिका) सहित 02 ब्यक्ति और 03 महिलायें अनैतिक कार्य करते मिली और मौके पर काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री पायी गयी। पूछताछ पर संचालिका द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा एक चारपहिया वाहन खरीदा गया जिसकी किस्त जमा नहीं कर पा रही है और अपना नया घर बनाने के लिये अपने घर पर ही गरीब और बेसहारा महिलाओं को रखकर उनसे वैश्यावृत्ति करायी जाती है अनैतिक कार्य करने के पैसों में से कुछ ही पैसे महिलाओं को देती है बाकी स्वयं रखकर अच्छे पैसे कमा कर वाहन की किस्त जमा कर लेती है। ग्राहकों को लाने का काम (संजय और गोवर्धन ) करते है, जिनको कस्टमर के हिसाब से पैसे देती है। अभियुक्ता संचालिका द्वारा अभियुक्त संजय और गोवर्धन के साथ मिलकर गरीब व बेसहारा महिलाओं को पैसो का लालच देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर घर में रखकर उनसे अनैतिक देह व्यापार का कार्य कराये जाने पर धारा 370/120बी भादवि0 व 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत कार्यवाही कर थाना ट्रांजिट कैम्प में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्ता (संचालिका)
संजय कुमार पुत्र सरजू निवासी ग्राम फुलसुंगी थाना ट्रांजिट कैम्प उम्र 24 वर्ष (ब्रोकर)
गोवर्धन पुत्र यादराम निवासी शिमला बहादुर वार्ड नं01 ट्रांजिट कैम्प थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर उम 40 वर्ष ( ब्रोकर)
रेस्क्यू 03 महिलाये
बरामदगी माल-
नगद 3500 रुपये
अन्य आपत्तिजनक सामाग्री

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल