उत्तराखंड : यहां होटल में पत्नी को प्रेमी संग पति ने पकड़ा रंगेहाथ, जमकर हुआ हंगामा

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर स्थित एक होटल में प्रेमी से मिलने किच्छा से पहुंची महिला को उसके पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान होटल में खूब हंगामा भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और कोतवाली ले गई।

दरसअल, किच्छा निवासी एक महिला बुधवार शाम को घर से रुद्रपुर आ गई थी। जिसके बाद उसके पति ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार दोपहर को उसके पति को पता चला कि वह रुद्रपुर के एक होटल में है।

जिसके बाद वह होटल कार्बट इन में पहुंच गया। जहां उसकी पत्नी एक युवक के साथ मिली। यह देख महिला का पति भड़क गया और उसने उसके प्रेमी की धुनाई कर दी। इससे होटल में अच्छा खासा हंगामा हो गया। हंगामा होता देख किसी ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही तीनों को कोतवाली ले आई। जहां महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस कर्मियों के काफी समझाने पर भी वह पति के साथ जाने से इंकार करते रही। एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि तीनों को कोतवाली लाया गया है। जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad