उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत: यहां नदी में बहे ATM और दुकानें
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भारी बारिश ने कहर बरसा दिया है। यहां कुमोला नदी उफान पर आ गई। जिसकी चपेट में आने से आठ दुकानें बह गई। इसके अलावा एक पीएनबी का एटीएम भी बह गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कुमोला गाड़ का अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिससे कुमोला रोड पर स्थित दो ज्वैलरी की दुकानें समेत आठ दुकानें बह गई। साथ में एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी नदी में समा गया। पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी के अनुसार बुधवार शाम को ही इस एटीएम में 24 लाख रुपए डाले गए थे। ऐसे में काफी नुकसान होने की आशंका है अभी जांच की जा रही है कि एटीएम में कितना कैश बचा था। अभी भी कई आवासीय मकान और दुकानों को खतरा बना हुआ है।
पुरोला तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर आस पास के मकानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बारिश से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। जिले में भूस्खलन की वजह से कई सड़कें बाधित है। जगह-जगह वाहन फंसे हुए हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!