बड़ी खबर: उत्तरकाशी में भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 7 और 8 मई को उत्तरकाशी जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस दौरान क्षेत्र में भारी मौसमीय गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
वहीं, 9 मई तक पूरे राज्य के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। खासतौर पर 9 मई को प्रदेश के सभी जनपदों में खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
साथ ही 7 और 8 मई को पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के लिए भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने, खुले स्थानों पर न रुकने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!