Uttarakhand : यहां गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 6 लोगों की मौत
उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे।
लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!