उत्तरकाशी: आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चिनूक हेलिकॉप्टर से अब तक 274 लोगों को निकाला सुरक्षित
उत्तरकाशी। राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रभावित उत्तरकाशी जिले में राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। विशेष रूप से हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव के अनुसार अब तक 274 यात्रियों को गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से निकालकर हर्षिल लाया गया है। ये सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनमें गुजरात से 131, महाराष्ट्र से 123, मध्य प्रदेश से 21, उत्तर प्रदेश से 12, राजस्थान से 6, दिल्ली से 7, असम और कर्नाटक से 5-5, तेलंगाना से 3 और पंजाब से 1 यात्री शामिल हैं।
इन यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी और देहरादून पहुंचाने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। अब तक 135 यात्रियों को हर्षिल से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है, जिसमें से 100 यात्रियों को उत्तरकाशी और 35 यात्रियों को देहरादून भेजा गया है।
सरकारी एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से अब तक का राहत अभियान सफल और सुरक्षित रहा है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!