रुद्रपुर : यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा……
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला सामने आया है। रुद्रपुर में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी 21 वर्षीय कविता नगरकोटी उर्फ काजल बृहस्पति मंदिर के पास किराए में अल्मोड़ा निवासी मनोज के साथ लिव इन में रहती थी। वह सिडकुल की औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स में काम करती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर मनोज का काजल से इंस्टाग्राम में एक युवक के मैसेज को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज घर से बाहर की ओर निकल गया। काजल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थोडी देर बाद जब मनोज वापस आया तो दरवाजे का लॉक अंदर से लगा हुआ था। इस पर मनोज ने मकान स्वामी को मामले की जानकारी दी और बाद में उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा वह प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी प्रभारी नीमा बोरा ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमे उसने सॉरी कहा है। बताया की तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश