उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक सहित तीन की मौत
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा डामटा के पास चामी क्षेत्र में उस समय हुआ जब परचून सामान लेकर मोरी जा रही पिकअप यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में गिरे वाहन से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। सभी मोरी की ओर जा रहे थे, लेकिन चामी के पास वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!