उत्तरकाशी में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, तीन घायल
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया जा रहा है। पहली दुर्घटना नगाण गांव मोटर मार्ग पर हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। वहीं, दूसरी दुर्घटना पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नगाण गांव मोटर मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात को भसनु जंगल के पास एक यूटीलिटी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें खलाड़ी गांव के प्रमोद रावत की मौत हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क