उत्तराखंड: यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, रिएक्ट पैमाने पर 2.5 रही तीव्रता,….घरों से बाहर निकले लोग
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों के बाहर आ गए। बताया गया कि रविवार सुबह 10.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र बाड़ाहाट रेंज ग्राम उत्तरों के जंगलों के मुकता टॉप में हैं। भूकंप का झटका इतनी तेज था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, ग्राम प्रधान नाल्ड ने गांव में तीन आवासीय भवनों में दरार आने की सूचना दी है।
इधर, तहसीलदार बड़कोट शीशपाल सिंह असवाल ने बताया कि तहसील बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। वहीं भूकंप के झटके ने अक्टूबर माह में ही वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दी। बता दें कि बीती 22 जुलाई को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन