उत्तराखंड : यहां फंदे से लटका मिला जेई का शव, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सरकारी उर्जा उत्पादन उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड के जोशियाड़ा इकाई में तैनात अवर अभियंता ने रविवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

एसएचओ कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार ने बताया कि यूजेवीएनएल जोशियाड़ा में अवर अभियंता के पद पर तैनात वीरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष ने दोपहर में करीब तीन बजे जोशियाड़ा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरा और कार्रवाई में जुट गई।

इंजीनियर के खुदकुशी के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लग सका है। वह मूल रूप से ऋषिकेश का रहने वाला था और जोशियाड़ा में अकेला ही निवास कर रहा था। एचएचओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad