उत्तराखंड: यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे एंबुलेंस में बैठे चार लोग
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर देवीधार के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. एंबुलेंस में चालक समेत चार लोग सवार थे. जिनमें दो लोग घायल हुये हैं. एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि हाईवे पर खड़ी स्विप्ट कार को टक्कर माकर खेतों में गिर कर पलट गई. स्थानीय लोगों ने दुुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में बैठे चार लोगों को बाहर निकाला. जिसमें से दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
शनिवार शाम को उत्तरकाशी से बड़कोट अस्पताल के लिए दवाईयां लेकर जा रही एंबुलेंस देवीधार के पास हाईवे पर खड़ी स्विप्ट कार से टकराकर खेतों में जा गिरी. दुर्घटना में चालक मनोज कुमार निवासी गणेशपुर व महिला फार्मेसिस्ट प्रियंका व्यास निवासी सौड़ भदूरा घायल हो गई, जबकि दो अन्य लोग घटना स्थल से ही अपने घर चले गए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!