उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 17 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से एक बेहद दुखद खबर आई है। यहाँ यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे। जिनमे से 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के यात्रियों की एक बस यमुनोत्री हाई पर डामटा के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे। वहीं, खाई में गिरते ही बस के दो हिस्से हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, क्यूआरटी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रफ्तार’जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने डॉक्टर्स और एंबुलेंस की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवानगी के आदेश दिये थे। घायलों को इलाज के पीएचसी डामटा और सीएचसी नौगांव लाया जा रहा है. आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक, अभी तक रेस्क्यू टीम ने 17 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। जबकि, पांच घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad