उत्तराखंड: यहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी , मची चीख पुकार
उत्तरकाशी। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार रात को हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लेकिन ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि बस खाई में गिरते ही पेड़ पर अटक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
प्राथमिक सूचना के अनुसार, यात्री बरेली और हल्द्वानी के बताए जा रहे हैं। बस में 27 लोग सवार थे। हादसे के बाद सूचना मिलते ही गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
बताया जा रहा है कि अभी तक 14 घायलों को खाई से निकाला गया है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, बाकी यात्री अभी बस में ही हैं। उधर, चालक का पैर भी बस में ही फंसने की सूचना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!