उत्तराखंड : ओवरस्पीड कार खाई में गिरी, पांच की मौत, रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने जा रहे थे कार सवार
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास नौगांव पलेठा जा रही वैगनआर कार दुर्घटना में पांच की मौत हुई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे दून अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे तिलोथ (उत्तरकाशी) निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी रामकली, गंगी देवी और अन्य तीन रिश्तेदारों के साथ नौगांव विकासखंड के पलेठा गांव के लिए निकले थे। पलेठा गांव में कुछ दिन पूर्व अमर सिंह के रिश्तेदार की मृत्यु हुई थी और यह सभी वहां श्रद्धांजलि देने जा रहे थे। कार को अमर सिंह का रिश्तेदार बलबीर चौहान चला रहा था। करीब 12.30 बजे कार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कल्याणी स्थित अचानक होटल से कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर
हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Uttarakhand news: 8 माह की गर्भवती मिली बेसहारा युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम
आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!