उत्तराखंड सड़क हादसा: यहां खाई में गिरी यूटिलिटी, एक की मौत, पांच गंभीर घायल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार देर शाम उत्तरकाशी जनपद में एक यूटिलिटी वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील में सांकरी-जखोल मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK07C A 2401 घुमाधारी से पहले सांकरी रोड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा शाम करीब 6:45 बजे हुआ।
मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने घायलों को तुरंत राहत प्रदान की। घायलों की पहचान राजेंद्र (33) पुत्र अतुल लाल, सुलोचना (32) पत्नी राजेंद्र, कमलेश (35) पुत्र खड़ीसुख, अमरीश (19) पुत्र सोनपुर और हरीश (19) पुत्र प्यार दास (ड्राइवर) के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।
इस दर्दनाक हादसे में हंस लाल (45) पुत्र नीरू, निवासी दोसी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने शव को खाई से निकालकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश