उत्तरकाशी: द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत पर हिमस्खलन में मरने वाले 10 ट्रैकर्स के शव बरामद, 24 अब भी फंसे
उत्तरकाशी में आए एवलांच में फंसकर जान गंवाने वाले 10 ट्रैकर्स के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं 24 ट्रैकर अभी भी फंसे हुए हैं. इस बीच उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी ने बताया कि द्रौपदी के डंडा 2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 प्रशिक्षुओं के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है.
जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना आईटीबीपी कर्मियों द्वारा तेजी से राहत बचाव अभियान जारी है. राहत दल फंसे हुए ट्रैकरों को निकालने का प्रयास कर रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस घटाने में जान गंवाने वालों के परिवारजनों के लिए वे शोक व्यक्त करते हैं.
वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान द्रोपती के डंडा 2 के पास आए एवलांच में 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास के पास फंस गए. क्रेवास में फंसे आठ लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया है. वहीं 21 लोग अभी क्रेवास में फंसे बताए जा रहे हैं. इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बचाव अभियान में तेजी लाने के प्रयास जारी हैं. सेना की मदद लेने को लेकर अनुरोध किया गया है. उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायत उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया गया है. प्रशिक्षार्थियों को बचाने बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना आइटीबीपी के जवानों की मदद से राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन