नैनीताल: जिले में अब तक 27 सड़कें हुई बंद, अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 2 सितंबर सुबह 10:19 बजे से 3 सितंबर सुबह 10:19 बजे तक चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक यात्रा न करें। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि का खतरा बना हुआ है।
विशेष सतर्कता जिन क्षेत्रों में बरतने को कहा गया है उनमें हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा की आशंका है।
नैनीताल जिले में अब तक 27 सड़कें बंद हो चुकी हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार अलर्ट पर हैं और बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार