गोलापार बाईपास हादसे में घायल हल्दुचौड़ निवासी युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। गोलापार बाईपास रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हल्दुचौड़ के ग्राम डूंगरपुर निवासी करन जोशी (19) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा शनिवार को आँवला गेट चौकी के पास हुआ था, जब एक खराब डंपर (नंबर: UK004CA 7813) हाईवे के बीच खड़ा था और पीछे से आ रही बुलेट (नंबर: UK 06 BD 3719) उसमें टकरा गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड

इस हादसे में बुलेट सवार करन जोशी और राजवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करन ने दम तोड़ दिया। करण की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad