हल्द्वानी में रिश्तों का खून: पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या
हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र के राम मंदिर बगीचा इलाके में देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक और जानलेवा रूप ले लिया। घर के भीतर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे छोटे भाई के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 फरवरी की रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अचानक अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल पर हमला कर बैठा। परिजनों के मुताबिक आरोपी गुस्से में यह कहते हुए चिल्ला रहा था कि “मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया” और इसी दौरान उसने पास में रखा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
आरोप है कि हमले के दौरान संदीप जायसवाल ने सोनू को तख्त पर पटक-पटक कर भी पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस खौफनाक घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल