हल्द्वानी: चार निजी स्कूलों की जांच शुरू, किताबों और फीस को लेकर शिकायतों के बाद सीईओ सख्त
हल्द्वानी। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही चार निजी स्कूलों पर मनमानी करने के आरोपों को लेकर जांच शुरू हो गई है। फीस और किताबों के दाम को लेकर मिली शिकायतों के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने अलग-अलग स्कूलों के लिए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बुक सेलर्स पर भी शिकंजा, सात दुकानों को नोटिस
शहर और ग्रामीण इलाकों में बुक दुकानों पर हुई छापेमारी के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। बिना आईएसबीएन नंबर की किताबों की बिक्री, पक्के बिल न देना और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी जैसी शिकायतों पर राज्यकर विभाग ने सात दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट के अनुसार, 15 दिन में जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!