हल्द्वानी आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, देखें पूरा शेड्यूल
हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 17 जनवरी 2026 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी है।
जिलाधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय, लामाचौड़ परिसर में आयोजित ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा शैक्षणिक एवं संवादात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 1:30 बजे आम्रपाली विश्वविद्यालय लामाचौड़ परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शेफ संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 2:30 बजे आम्रपाली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस भ्रमण को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल