हल्द्वानी दौरे पर कल आएंगे CM धामी, जानिए पूरा शेड्यूल

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:50 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे मानसखण्ड हॉल, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में फैन्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इंडिया 2025 का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 3 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल और मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक भी लेंगे। उनके साथ विभागीय अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।