हल्द्वानी: यहां दूध के वाहन में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टनकपुर से दुग्ध उत्पादों को डिलीवरी करके लौट रहे दुग्ध वाहन में शनिवार सुबह गौलापुर पर अचानक आग धधक उठी। गाड़ी चालक बनभूलपुरा निवासी भूरा ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं हादसे के समय वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही किसी तरह का सड़क हादसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर निवासी भूरा टनकपुर से दुग्ध उत्पाद सप्लाई करके हल्द्वानी लौट रहा था। गौलापुल पर अचानक गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में दुग्ध उत्पाद रखने वाली प्लास्टिक की क्रेट (पेटियां) व अन्य सामान भरा हुआ था। चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में लगी आग में वाहन के साथ-साथ करीब 70-80 हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल भी जलकर राख हो गया। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। यातायात को सुचारू करा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad