हल्द्वानी: यहां पुलिस ने दबोचे 9 जुआरी, लाखों रुपये की नकदी बरामद
हल्द्वानी। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जुआरियों की गतिविधियां तेज हो जाती हैं. इसी कड़ी में हल्द्वानी में तो फड़ लगाकर जुआ विधिवत ढंग से खिलवाया जा रहा है. हल्द्वानी के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने देर रात मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान पुलिस ने 9 लाख 50 हजार रुपये फड़ से बरामद किये, जबकि जुआरियों के पास से करीब 90 हजार रुपये बरामद किये हैं. इसके साथ ही 9 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं. पकड़े गए सभी आरोपी हल्द्वानी और अन्य शहरों के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोग प्रतिष्ठित और सत्ता से ताल्लुक रखने वाले हैं लोग हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान की कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
हरीश कुमार, निवासी सिविल लाइन, रुद्रपुर
चरन सिधंवानी, निवासी एयरलाइंस कलोनी, रुद्रपुर
संजय कुमार, निवासी फजरपुरा महरौला, रुद्रपुर
महेन्द्र सिंह, निवासी गोरा पड़ाव, हल्द्वानी
महेश चन्द्र, निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश
नवीन चन्द्र, निवासी तल्ली, हल्द्वानी
अंकुर अग्रवाल, निवासी बाजपुर, उधम सिंह नगर
नन्दन सिंह, निवासी गौलापार, काठगोदाम
संजय कुमार, निवासी पिरूमदारा, रामनगर

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज