हल्द्वानी: यहां जंगल में मिला ग्राफिक ऐरा के छात्र का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मंडी बाईपास के समीप जंगल में आज शाम हल्दूचौड़ दौलिया निवासी 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद हुआ है। स्थानीय युवक का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू स्थित ग्राफिक ऐरा के छात्र का शव शनिवार शाम जंगल में मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली की मंडी चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू हुए। कुछ ही देर में सीओ सीटी नितिश लोहनी भी मौके पर पहुंच गए।शव की शिनाख्त हल्दूचौड़ दौलिया निवासी 19 वर्षीय हिमांशु पांडे के रूप में की गई। बताया जा रहा की छात्रा शनिवार को अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में पार्टी करने गए थे. छात्र जब घर नही पहुंचा तो परिवार वालों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि सभी दोस्त पार्टी करने गए थे।
मौके पर परिवार वाले पहुंचे तो हिमांशु का शव पेड़ से लटका हुआ था. प्रथम दृष्टि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचे घटना की जांच कर रही है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात