हल्द्वानी: यहां दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोगों की मौत, एक घायल
हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है. बताया जा रहा की पिकअप वाहन रानीबाग के अमृतपुर से छोटा कैलाश को जा रही था। इस दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है।
भीमताल पुलिस के अनुसार, सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर सभी को खाई से बाहर निकल गया जहां दो लोगों की मौत हुई है।
हादसे में वाहन के खाई में से बिशन दत्त पांडे (70) निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक धीरज घायल हो गया. घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पिकअप वाहन का क्रॉस टूटने के चलते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई