हल्द्वानी: यहां देर रात दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
हल्द्वानी। प्रेम टॉकिज के पास बुधवार की रात कार एसेसरीज की दुकान में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी ही देर में अग्निशमन दल पहुंच गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रेम टॉकिज के पास स्थित सूरज गद्दी ऑपरेटर्स एवं कार एसेसरीज के स्वामी सूरज दुकान बंद कर चला गया था। दुकान में धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी और अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा की दुकान गली में होने के चलते आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका हैं, सूरज ने बताया कि आग लगने से 15 लख रुपए का नुकसान हो चुका है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत