हल्द्वानी। बनभूलपुरा घटना पर मुख्य सचिव ने जारी किये मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बीते दिनों हुई घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत को जांच अधिकारी बनाया गया हैं।
आदेश….
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा में दिनांक 08.02.2024 को हुई घटना की मजिस्ट्रेट जाँच के संबंध में।
उपरोक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 08.02.2024 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आयुक्त, कुमायूं मण्डल द्वारा मजिस्ट्रेट जाँच सम्पादित किये जाने का शासन स्तर पर सम्यक् विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है।
02- अतः इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ कि उक्त घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जाँच 15 दिवस के भीतर सम्पादित करते हुए तत्संबंधी जाँच आख्या शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
03- प्रकरण में घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!