Haldwani News: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, इन मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बिजली की कटौती और पेयजल किल्लत सहित कैंची धाम में लगने वाले मेले के संबंध में तैयारी को लेकर बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों को पूरी तत्परता से यातायात और पर्यटन सीजन की समस्याओं के समाधान खोजने के निर्देश दिए।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी के चलते विद्युत विभाग के ऊपर काफी लोड है और उनके द्वारा ऊर्जा सचिव सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए गए हैं कि ऊर्जा संकट ना हो इसके लिए त्वरित कार्य योजना पर कार्य किया जाए, साथ ही जो नए बिजली घर और सब स्टेशन बनाए जाने हैं उनके लिए भी तेजी से काम किए जाएं।
इसके अलावा आगामी 15 जून को कैंची धाम में लगने वाले मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह कैंची धाम में बाबा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं उसे हिसाब से प्रशासन को सड़कों के चौड़ीकरण और पार्किंग की व्यवस्था सहित यात्रा प्रबंधन को सकुशल संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द यात्रा प्राधिकरण भी अस्तित्व पर आएगा उससे भी काफी सहूलियत मिलेंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!