हल्द्वानी : एसडीएम ने सरकारी विभागों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, 26 कर्मचारी मिले नादारद
हल्द्वानी। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 26 अधिकारी/कर्मचारी नदारद मिले। उपजिलाधिकारी की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!