हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल ने इस दरोगा को किया सस्पेंड

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आज एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में कोतवाली हल्द्वानी के विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। जिसमे विवेचनाओं के दौरान सभी पहलुओं पर ध्यान रखने के बेहद अहम निर्देश दिए गए। इस दौरान उपनिरीक्षक सुनील जोशी को गैरहाज़िर रहने पर एसएसपी मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विवेचनाओं के दौरान सभी को निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त

▪️सभी विवेचकों से उन्हें आवंटित विवेचनाओं से जुड़े सभी लीगल पहलुओं तथा विवेचना की अध्यावधिक स्थिति ज्ञात की गई।

▪️पंजीकृत मामले में निष्पक्ष विवेचना करें। आरोपी प्राइवेट हो या किसी सरकारी विभाग से, सभी के लिए समान दृष्टिकोण रखा जाय।

▪️आदेश कक्ष में अनुपस्थित रहने पर उपनिरीक्षक सुशील जोशी को निलंबित किया गया।

▪️विवेचनाओं में वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश/गिरफ्तारी करने हेतु टीमें गठित कर धरपकड़ की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट

▪️क्वालिटी विवेचना में फोकस करें, जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना सुनिश्चित हो सके।

▪️धोखाधड़ी वाले मामलों में कोई भी कोताइ न बरतें, खाता संबंधी मामलों में संलिप्तता होने पर वेरीफाई करने वाले बैंकों के खिलाफ भी कार्यवाही करें।

▪️क्रॉस एफआईआर वाले प्रकरण में घटनाक्रमानुसार न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित करें।

▪️सभी विवेचकों द्वारा विवेचना में लिखे गई केस डायरी की अद्यतन स्थिति ज्ञात की गई।

▪️विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, अन्यथा संबंधित विवेचक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

▪️सड़क दुर्घटना की घटनाओं में घटनास्थल में मौके पर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की कार्यवाही अवश्य की जाय ताकि विवेचनात्मक कार्यवाही में प्रभाविकता बड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad