हल्द्वानी: यहां रिश्वत लेते रंगे हाथ सहायक लेखाकार को विजलेंस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। उधम सिंह नगर के सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार 9000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पर आकर शिकायत की उसके द्वारा एल्डिको सिडकुल में 2 प्लाट के लिये आवेदन किया था, जिसका आंवटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एन0ओ0सी0 उपलब्ध कराने के एवज में आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात एकाउन्टेन्ट उमेश कुमार द्वारा 9000/- रूपये रिश्वत की मांग की गयी है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 05.01.2024 को आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, थाना काठगोदान जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 9000/- रूपये (नौ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सिडकुल कार्यालय सितारगंज में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूँछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश