हल्द्वानी: यहां नहाने आए हुड़दंगियों ने जंगल में लगा दी आग, सड़क किनारे खड़ी बाइक स्वाहा
हल्द्वानी। गार्गी नदी में नहाने आए अराजक तत्वों द्वारा लगाई गई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली की वह नदी के तट से नैनीताल हाईवे तक पहुंच गई। इसी बीच सड़क किनारे खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लोगों ने जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गर्मी के दिनों में तराई और आसपास के तमाम लोग गौला नदी में नहाने के लिए पहुंचते हैं। कई लोग प्राकृति सौन्दर्य को आनंद उठाते हैं कुछ लोग अराजकता करने के मकसद से यहां पर पहुंचते हैं। शनिवार को भी कुछ अराजक तत्व यहां पर पहुंचे और उन्होंने नदी किनारे लगते जंगल को आग में झोंक दिया। पहले भी ये लोग नदी से लगते हुए क्षेत्रों में आगजनी कर चुके हैं। शनिवार को कुछ लोगों ने चित्रशिला घाट के पास सटे क्षेत्र में आग लगा दी जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग नदी किनारे से फैल कर सड़क तक जा पहुंची। जिसने सड़क किनारे खड़ी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं भाजयुमो नेता योगेश रजवार ने बताया कि तराई आदि क्षेत्रों से कई युवा गार्गी नदी में नहाने के लिए पहुंचते हैं जो यहां पर नहाने के दौरान हुड़दंग भी करते हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शनिवार को हुड़दंगियों ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। भाजयुमो नेता योगेश रजवार ने नदी में नहाने के दौरान हुड़दंग करने आ रहे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश