हल्द्वानी: एमबीपीजी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक युवती ने घर मे पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी, जो कि आज दोपहर 1:30 बजे कॉलेज से घर आई, खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई थी, शाम को 4:00 बजे भाई ने पंखे से लटकी अपनी बहन को देखा। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad