हल्द्वानी: यहां दो कारों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर, मां बेटे की दर्दनाक मौत, तीन घायल
हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है. मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई जहां ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की और आ रही थी जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जहां हादसे में 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह निवासी की दर्दनाक मौत हुई है . जबकि मृतक कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई है.इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!