हल्द्वानी: गौला बाईपास पर बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, चालक घायल
हल्द्वानी के गौला बाईपास रोड पर आवला चौकी के समीप रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गौला नदी खनन गेट के सामने टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डंपर चालक के घायल होने की सूचना है, जबकि बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:30 बजे टूरिस्ट बस संख्या एआर 20 डी 3009 गौलापार स्थित बस पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में लगभग दस यात्री सवार थे। इसी दौरान आवला चौकी गेट के सामने डंपर संख्या यूके 04 सीबी 2596 गौला नदी खनन गेट के भीतर जाने के लिए अचानक मुड़ गया, जिससे सामने से आ रही बस उससे आमने-सामने टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस और डंपर दोनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र से कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने घायल डंपर चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल