बिंदुखत्ता निवासी HM के छात्र की अमृतपुर में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गए बिंदुखत्ता निवासी एचएम के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गयी, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय गब्दा निवासी पंडित देवकीनंदन भट्ट का 18 वर्षीय पुत्र भुवन भट्ट अपने पड़ोस के मित्र दीपक फुलारा समेत चार मित्रो के साथ शुक्रवार की प्रातः अमृतपुर में नदी में नहाने गए, चारों मित्र नदी में खूब नहा रहे थे, इसी दौरान भुवन भट्ट तैरता हुआ 100 मीटर आगे निकल गया, और गहरे पानी में संतुलन बिगड़ जाने के चलते वह डूब गया, जब तक उसके मित्र उसे ढूंढते हुए गहरे पानी तक पहुंचे तो वह पूरी तरह पानी में डूब चुका था, उसे निकाल कर जैसे ही उसके दोस्त डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम जैसे ही शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया, पड़ोसियों ने बताया कि भुवन भट्ट ने हल्द्वानी से एचएम किया था, वह भीमताल नौकरी के सिलसिले में गया था और आज घर वापस आकर दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गया, और हादसे का शिकार हो गया, भुवन की मौत से उसके माता-पिता और बड़े भाई का रो रो कर बुरा हाल है, शनिवार की प्रातः उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा, मिलनसार एवं मृदभासी भुवन की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश