हल्द्वानी में पुलिस पर गुस्सा फूटा: लाठीचार्ज और हत्याकांडों में लापरवाही के आरोप, एसएसपी को हटाने की मांग तेज
हल्द्वानी। गौलापार के अमित मौर्य हत्याकांड और योगा ट्रेनर की संदिग्ध मौत के मामलों में पुलिस कार्रवाई को लेकर हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। लाठीचार्ज की घटना ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। अब जिले के एसएसपी को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है।
गौलापार हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे परिजनों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें लाठीचार्ज में शामिल पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस ने हत्याकांड का सही खुलासा नहीं किया और परिजन आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
वहीं, 15 दिन पहले हुई योगा ट्रेनर की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर पुलिस पर न्याय मांगने वालों को धमकाने, सड़क पर घसीटने और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चाहे ज्योति मेर हत्याकांड हो या अमित मौर्य का मामला, पुलिस ने पीड़ित परिवारों को न्याय देने के बजाय उन पर लाठियां चलाईं। जनता अब दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एसएसपी नैनीताल को हटाने की मांग कर रही है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!