लालकुआं: हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के सभागार में गोष्ठी का आयोजन
लालकुआं। यहां नगर पंचायत के सभागार में उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम पत्रकारों के अलावा क्षेत्रीय विधायक, डा० मोहन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विपिन चन्द्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष बीo सीo भट्ट के अलावा अनेक संभ्रान्त लोगों व पत्रकारों ने अपनी भागीदारी निभाई और एक दूसरे को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी। आयोजित विचार गोष्ठि में बोलते हुए वक्ताओं ने मीडिया को सामाजिक सरोकारों का एक सशक्त पैरोकार बताया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार, ओ० पी० अग्निहोत्री , अजय उप्रेती, प्रकाश जोशी, रंजीत बोरा, दीप जोशी, नजरिया खबर की संपादक गीता भट्ट, बसंत पांडे, सुरेश उपाध्याय, हरीश भट्ट, जीवन गोस्वामी, सुनील मीणा, हेम जोशी, मुकुल आर्य, वीरेंद्र कार्की, विपिन जोशी, सानू भाई, विनोद अग्रवाल, दिनेश पांडे, गोपाल बोरा, संजय जोशी, सोनू पांडे, हरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पंत रमाकांत ने संचालन किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!