लालकुआं: यहां कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर, स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात्रि एक कार और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर लालकुआं से आ रही कार और हल्द्वानी की तरफ से जा रही स्कूटी की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और कार चालक की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों ही लोगों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक अल्मोड़ा जिले के तलवाड़ बाड़ी के रहने वाले थे, जो मोटाहल्दू में एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। पुलिस की मानें तो मृतकों का नाम दीवान सिंह बिष्ट (उम्र 30 वर्ष) और अभय बिष्ट (उम्र 21 वर्ष) है. पुलिस अब दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वहीं, कार चालक का नाम रूपचंद श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जो हल्द्वानी के गौजा जाली के रहने वाला है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। उधर, हादसे के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश