Nainital: यहां चौकी इंचार्ज समेत पूरी चौकी लाइन हाजिर, जानिए मामला

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में ड्यूटी छोड़कर चौकी के अंदर ताश के साथ जुआ खेल रहे चौकी इंचार्ज और उनके साथी स्टाफ को एसपी सिटी ने औचक निरीक्षण में रंगे हाथ पकड़ लिया. मामले की रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने भी अपने स्तर से जांच कराई पुष्टि होने पर एसएसपी ने हल्द्वानी की पूरी लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया एसएसपी ने मंगलवार रात इसके निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

एसएससी पहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 22 जनवरी, सोमवार की रात करीब दो बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह मुखानी थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकले थे जब वह लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें सड़क पर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी करता नजर नहीं आया एसपी सिटी चौकी के अंदर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज, चौकी के हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल जुआ खेलते पाए गए अपने अधिकारी को अचानक सामने खड़ा देखकर इन सभी पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।

एसपी सिटी ने सोमवार देर रात ही घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी प्रह्वाद नारायण मीणा को दी मंगलवार को एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad