हल्द्वानी: भारी बारिश के चलते जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित, पढ़ें आदेश…
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12.08.2025 को जारी अलर्ट के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 13.08.2025 को कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना के दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है जिससे जनपद अन्तर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलरवरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है. जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13.08.2025 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 13.08.2025 (बुद्धवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार